वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किचन में कुछ चीजों को रखना शुभ होता है। इन चीजों को रखने से घर के अंदर सकारात्मकता का संचार होता है।
किचन की दीवारों पर सकारात्मक पोस्टर लगाएं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ये पोस्टर रसोई के ऊपर नकारात्मकता को हावी नहीं होने देते हैं।
किचन के अंदर उन मसालों और हर्ब्स को जरूर रखना चाहिए, जिनका रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। एक बात का ध्यान रखें कि मसाले हमेशा साफ डिब्बों में रखें।
रसोई में खाना पकाने के बर्तनों को रखना भी जरूरी होता है। बस एक बात का ध्यान रखें कि किचन के अंदर गंदे और बिना साफ हुए बर्तनों को लंबे समय तक रखना शुभ नहीं माना जाता है।
किचन के अंदर फ्रेश सब्जियां और फलों को रखें। वास्तु शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि खराब सब्जियों और फलों को भी रसोई में नहीं रखना चाहिए।
रसोई में अच्छे से सामान को व्यवस्थित रखेंगे तो किचन के अंदर नकारात्मकता का असर बिल्कुल नहीं पड़ता है। ऐसा न करने पर वास्तु दोष लगाने का खतरा भी बढ़ जाता है।
किचन के अंदर मां अन्नपूर्णा का वास होता है। अगर उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो किचन से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा सकता है।
यहां हमने जाना कि किचन में रखी किन चीजों से तरक्की बढ़ती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik