रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh19, Oct 2024 12:30 PMnaidunia.com

शास्त्रों में तेल से दीपक जलाने के कई लाभ बताए गए हैं। हिंदू धर्म में दीपक जलाकर पूजा करने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है-

सूर्यदेव होते हैं प्रसन्न

रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इससे परिवार में शांति बनी रहती है।

कर्ज से छुटकारा

अगर जीवन में कर्ज का सामना कर रहे हैं, तो सरसों के तेल का दीपक जलाने से कर्ज से छुटकारा मिलता है और तंगी दूर होती है।

दूर होता है वास्तु दोष

घर में किसी प्रकार का वास्तुदोष है, तो रोजाना सरसों के तेल को घर के कोनों में जलाने से वास्तु दोष दूर होता है।

प्राप्त होती है कृपा

रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में भी वास करती है। रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

होता है धन लाभ

लंबे समय से धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो सरसों के तेल का दीपक जलाने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

सरसों के तेल का दीपक रोजाना जलाने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इन कारणों से रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

करवा चौथ के दिन कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए?