5 चीजों को खाने या पकाने से पहले भिगोना चाहिए। आइए जानते हैं किन 5 चीजों को भिगोकर खाना जरूरी होता है।
हमारे बीच खाने पीने की कई ऐसी चीजें होती है, जिन्हें भिगोकर खाने से उनका पोषण मूल्य और पाचन में सुधार होता है।
अगर आप चाहते हैं कि पेट दुरुस्त और चीजों में मौजूद पोषक तत्व भरपूर मिलें, तो 5 चीजों को भिगोकर खाएं और पकाएं।
राजमा कई लोगों को पसंदीदा होता है। इसका जब भी सेवन करना हो, तो कम से कम पानी में 6 घंटे तक भिगोएं उसके बाद ही पकाएं।
दाल बनाने से पहले भी उसे भिगोना चाहिए, क्योंकि लेक्टिन और फाइटिक पाया जाता है, जिससे पचाने में मुश्किल होती है।
अक्सर लोग बादाम का सेवन सीधे तौर पर कर लेते हैं। लेकिन बादाम हमेशा भिगोकर ही खाने चाहिए, क्योंकि तासीर गर्म होती है।
किशमिश का सेवन भी हमेशा भिगोकर ही करनी चाहिए। किशमिश कम से कम 5 घंटे पानी में भिगोकर खाना चाहिए।
चावल पकाने से पहले उसे भी पानी में थोड़ी देर तक के लिए भिगोएं। चावल भिगोकर बनाने से फाइटिक एसिड कम हो जाते हैं।