घुटनों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए अपनाएं 5 टिप्स


By Ram Janam Chauhan24, Jun 2025 12:09 PMnaidunia.com

घुटनों का स्वस्थ रहना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसकी सहायता से हमें चलने, उठने और दौड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ यह कमजोर हो सकते हैं। इसलिए, घुटनों को मजबूत रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कैल्शियम से भरपूर डाइट लें

घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर डाइट लें। यह शरीर की हड्डियों और जोडों को मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं।

रोजाना करें एक्सरसाइज

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे घुटनों को मजबूती मिल सकती है। ऐसे में वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और साइकलिंग कर सकते हैं।

शरीर फिट रखें

अगर आपका वजन बढ़ते जा रहा है, तो इसका सीधा प्रभाव घुटनों पर होता है। जिससे यह कमजोर हो सकते हैं। इसलिए, वजन को कंट्रोल रखें।

घुटनों की करें मालिश

घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए सरसों, नारियल या तिल के तेल से मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

सही तरीके से बैठें

अगर आप गलत तरीके से बैठते हैं, तो इससे घुटनों पर दबाव पड़ता है। इसलिए, लंबे समय तक ना बैठें और ठीक ढंग से बैठें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको घुटनों से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बवासीर का दर्द कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें