रात में जल्दी नींद लाने के 5 टिप्स


By Prakhar Pandey16, Aug 2023 02:17 PMnaidunia.com

नींद

जीवन में दो चीजों से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं होता है। पहला खाना और दूसरा सोना, यदि इन 2 चीजों को आप अपनी रेगुलर एक्टिविटी के साथ ढंग से मैनेज करें तो कभी भी बीमार नहीं पड़ेगे।

स्लीप शेड्यूल

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अगर कुछ नहीं हैं तो वह है लोगों का स्लीप शेड्यूल। ज्यादातर लोग रात के समय में लेट सोते है। आज हम आपको बताएंगे जल्दी नींद लाने की 5 टिप्स के बारे में।

गलत आदतें

अगर आप धूम्रपान करते हैं या अल्कोहल का सेवन करते हैं तो अवश्य ही आपको नींद आने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में अच्छी नींद के लिए सबसे पहले इन गलत आदतों को छोड़ दें।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला मिनरल है। गेहूं, पालक, डार्क चॉकलेट, दही, एवोकाडो, का सेवन करने से अच्छी नींद आती हैं।

लैवेंडर का तेल

लैवेंडर के तेल मन-मस्तिष्क को शांति का अहसास करता हैं। रात में इस तेल को सिर में लगाकर सोने से आपकी नींद से जुड़ी समस्या दूर होगी।

मेडिटेशन

गहरी नींद के लिए जरूरी हैं कि प्रतिदिन व्यायाम करें। एकांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करने से माइंड रिलैक्स होता है। तनाव कम होता है, मन से नेगेटिव और गलत विचारों को निकालने में योग मददगार होता हैं।

समय

सोने और जागने का समय निर्धारित करें, इससे आपको नियमित रूप से बेहतर नींद मिलेगी। सोने का सबसे बेस्ट समय तब होता हैं जब आप थकान महसूस कर रहे हों। इससे आपको आसानी से नींद आएगी।

बेडरूम

सोने के लिए बेडरूम को साफ-सुथरा रखें और ज्यादा नर्म या सख्त के बजाय कम्फर्टेबल गद्दों का उपयोग करें। इससे आपको सोते वक्त समस्या नहीं आएगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अच्छे दोस्तों में होते हैं ये 7 गुण