Weight Loss Tips: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी प्रोटीन शेक


By Prakhar Pandey24, Sep 2023 10:12 AMnaidunia.com

वेट लॉस

वजन घटाने के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा आपकी डाइट ही होती है। अगर आप वेट लॉस के दौरान सही डाइट न लें तो वजन पर खास फर्क नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं स्वादिष्ट प्रोटीन शेक के बारे में।

प्रोटीन

वेट लॉस करते समय प्रोटीन शेक पीना, आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है,और मेटाबॉलिज्म को बढ़ा कैलोरी बर्न करने में भी सहायता करता है।

मूंगफली और केला

मूंगफली, केला और मक्खन को मैश करके यह शेक बनाएं। पोषक तत्वों से भरपूर यह शेक सेहत के लिए तो बढ़िया है ही साथ ही बेहद स्वादिष्ट भी होता है।

सेब और दलिया

सेब और दलिया का प्रोटीन शेक भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शेक भी वर्कआउट के बाद सेवन करने के लिए एक ऑप्शन हो सकता है।

रागी

रागी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। रागी और केले का शेक भी आपकी वेट लॉसी जर्नी में बेहद मददगार साबित होगा।

सत्तू का शेक

सत्तू एक देसी प्रोटीन शेक है, बाजार में उपलब्ध सत्तू किसी अन्य प्रोटीन शेक के मुकाबले खरीद में बेहद सस्ता और स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है।

मिक्सचर

सत्तू के शेक को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें प्याज, हरी धनिया, नमक, नींबू और पानी मिलाकर इसका सेवन कर सकते है। यह एक देसी प्रोटीन ड्रिंक की तरह काम करेगी।

एक्सरसाइज

इन स्वादिष्ट शेक के सेवन के साथ-साथ आपको अपनी एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना पड़ेगा। वेट लॉस जर्नी में अनुशासन बेहद काम आता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गंदे हो गए स्विच बोर्ड को ऐसे चमकाएं