Fake Mango: इन 5 ट्रिक्स से नकली आम की करें पहचान


By Arbaaj24, May 2025 02:40 PMnaidunia.com

गर्मी के मौसम में लोग आम का सेवन काफी शौक से करते हैं। इन दिनों इसकी डिमांड भी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से मार्केट में नकली आम भी आते हैं।

आम की पहचान

आम का स्वाद और खुशबू इतना शानदार होता है कि लोग बिना जांच के ही आम खरीद लेते हैं। कई बार लोग कृत्रिम आम खाते हैं, लेकिन उन्हें पता भी नहीं चल जाता है।

आम का रंग

असली और नकली आम की पहचान रंग से कर सकते हैं। असली आम का रंग पीला और सुनहरा चटक होता है। वहीं कृत्रिम से बने आम गुलाबी और ज्यादा चमकीले होते हैं।

आम का स्वाद

स्वाद के जरिए भी असली और नकली आम की पहचान की जा सकती है। अलसी आम का स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है। वही नकली आम का स्वाद फीका हो सकता है।

छू कर आम की पहचान करें

आम को हाथों से छूने पर भी पहचाना जा सकता है। प्राकृतिक आम कठोर होते है, जबकि कृत्रिम आम छूने पर नरम और ज्यादा पका होता है।

आम की खुशबू

असली आम से मीठी और फ्रूटी खुशबू आती है। वहीं कृत्रिम आम से अजीब तरह की खुशबू महसूस हो सकती है। इस तरीके से आम की पहचान कर सकते हैं।

पानी से आम पहचानें

आम को पानी में डालकर भी असली और नकली का पता लगाया जा सकता है। असली आम पानी में डूब जाता है, जबकि नकली आम तैरता है।

इन ट्रिक्स की मदद से आम की पहचान कर सकते हैं। ट्रेंडिंग खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बिजली का बिल कम करने के 5 तरीके