जंक फूड ज्यादा खाने की वजह से अपच की समस्या कुछ लोगों को होती है। हालांकि, पेट में गड़बड़ी होने के कई अन्य कारण भी होते हैं।
अपच की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आप अपना सकते हैं। आज बात कर रहे हैं कि किन पत्तों को चबाने से पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
सुबह खाली पेट सौंफ के पत्ते चबाने से पेद दर्द, सूजन और कब्ज सहित पाचन संबंधित परेशानी दूर हो जाती है। दरअसल, इन पत्तों में कब्ज के लक्षणों को कम करने की क्षमता होती है।
यदि खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है तो अजवाइन के पत्ते खाएं। ये पत्ते पाचन में सुधार करने में मददगार होते हैं और अपच की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं।
पाचन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए करी पत्ते फायदेमंद होते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है।
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को पुदीना जल्द से जल्द दूर कर देता है। यदि आपको हमेशा पेट फूलने या ऐंठन की समस्या होती है तो रोजाना पुदीना के कुछ पत्ते चबाएं।
पाचन वाले गुणों से भरपूर जामुन के पत्ते होते हैं। ये पत्ते पाचन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए एक बेहतरीन औषधि की तरह काम करते हैं।
यहां हमने केवल आपको सूचित करने के लिए जानकारी दी है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी जरूरी है।
यहां हमने जाना कि अपच की समस्या को कम करने के लिए किन उपायों को आप अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ