अमावस्या के दिन जरूर करें ये 5 अचूक टोटके


By Ram Janam Chauhan27, Feb 2025 04:34 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अमावस्या का दिन बेहद खास होता है। इस दिन अगर आप ये 5 उपाय करते हैं, तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

धन बढ़ोतरी के लिए उपाय

माना जाता है कि अगर आप अमावस्या पर रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

सुख-शांति बढ़ाने के लिए उपाय

अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करने से सुख-शांति और समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

अगर आपके सिर से कर्ज का बोझ कम नहीं हो रहा है, तो ऐसे में अमावस्या के दिन एक कटोरी पानी में काले तिल और गुड़ को पीपल के पेड़ के नीचे रखना शुभ फल दे सकता है।

अमावस्या पर शिव की पूजा करें

मान्यताओं के अनुसार, जीवन में संकटों से मुक्ति के लिए अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है।

बुरी शक्तियों के लिए उपाय

अगर आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है, तो ऐसे में समुद्री नमक का छिड़काव घर में करने पर इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

जीवन में आएगी खुशहाली

अगर आप अमावस्या के दिन ये 5 खास उपाय करते हैं, तो आपके जीवन में मौजूद परेशानियों को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

श्रृंगार का सामान पैसों के पास क्यों नहीं रखना चाहिए?