खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। ऐसे में इन वेज फूड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
पालक में आयरन और विटामिन बी-12 की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में इसे रोजाना सेवन करने से विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो सकती है।
पनीर में कैल्शियम, विटामिन बी-12 और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में शाकाहारी लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।
दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होता है, जो पाचन शक्ति मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह विटामिन बी-12 का भी बेहतर जरिया माना जाता है।
मशरूम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, यह विटामिन बी-12 का अच्छा स्रोत माना जाता है।
अगर आपको सोयाबीन पसंद नहीं है, तो ऐसे में सोया मिल्क का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको इन फूड्स से किसी प्रकार की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com