गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हार्ट पेशेंट को ब्लॉकेज का खतरा ज्यादा होता है। आज ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन लाभदायक हो सकता है।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी एंथोसायनिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है।
मैकेरल, सार्डिन, सैल्मन और ट्राउट जैसी फैटी फिश में ओमेगा 3 की मात्रा भरपूर होती है। यह दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
बादाम, अखरोट, पिस्ता और अलसी के बीज जैसे मेवे या नट्स हेल्थी फैट, फाइबर और प्लांट स्टेरोल्स से भरपूर होते हैं। इसके कई लाभ हैं।
ये नट्स LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। आप इनका सेवन सुबह भिगोकर कर सकते हैं।
दिल की सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता है। इनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।