रोजाना भाग्यशाली बनना चाहते हैं तो कुछ शुभ कार्य करें। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दिनचर्या में कुछ पुण्य कर्म को शामिल करने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है।
रोजाना चींटियों को आटा डालने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस कार्य की बदौलत व्यक्ति को हर मामले में भाग्य का साथ मिलता है।
चींटियों को रोजाना आटा खिलाने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, इससे आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिलती है।
मछली को आटे की गोलियां खिलाने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि ऐसा रोजाना करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली बन जाता है।
श्राद्ध के दौरान मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएंगे तो पितृ दोष शांत हो सकता है। साथ ही, इससे पितरों का आशीर्वाद भी मिल सकता है।
खुद को भाग्यशाली बनाना चाहते हैं तो पक्षियों को दाना डालना शुरू कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
तवे की आखिरी रोटी हमेशा कुत्ते के लिए निकालें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
शनि, राहु और केतु जैसे ग्रह को शांत करना चाहते हैं तो कुत्ते को रोटी खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
यहां हमने जाना कि भाग्यशाली बनने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ