आंवला को इन 5 तरीके से खाएं, शरीर को मिलेगी ठंडक


By Sahil01, Jun 2024 05:03 PMnaidunia.com

डाइट में शामिल करें आंवला

आंवला कई विटामिन, खनिजों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। गर्मियों के दिनों में आंवला को डाइट में शामिल करना सेहत के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है।

पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा, पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

आंवले का जूस पिएं

विटामिन सी का बेस्ट सोर्स आंवले का जूस होता है। इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। गर्मियों में पेट की सेहत के लिए भी यह जूस फायदेमंद होता है।

आंवला की स्मूदी

नाश्ते के लिए यह एक बेहतरीन पेय पदार्थ हो सकता है। पेट को भरने के साथ ही, आंवले की स्मूदी बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगी।

आंवले का सलाद खाएं

गर्मियों के दिनों में आंवला को आप सलाद के तौर पर डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने का फायदा ओवरऑल हेल्थ को मिलेगा।

आंवले की चाट

अगर आप चाहे तो आंवले की चाट भी बना सकते हैं। इसके लिए आंवला को काट लें और इसमें टमाटर, उबले आलू मिलाकर खाएं।

आंवले की पॉप्सिकल

गर्मी के दिनों में आइसक्रीम खाने का सभी का मन होता है। ऐसे में आप आंवले की पॉप्सिकल खा सकते हैं, जो बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम का बेहतरीन विकल्प है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। आंवले को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

आंवला का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या भोजन के बाद नारियल पानी पीना नुकसानदायक है?