नसों मे दर्द होना आम समस्या बन गई हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कमजोरी, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और गलत जीवनशैली। ऐसे में नसों में होने वाले दर्द से राहत के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में कारगर है। इसलिए, हल्दी वाले दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अदरक के नियमित सेवन से शरीर में होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अदरक की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप सरसों के तेल से नसों की मालिश करते हैं, तो इससे शरीर में बल्ड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप नसों में होने वाले दर्द को कम करना चाहते हैं, तो दिन में 2-3 बार गुनगुने पानी से सिकाई कर सकते हैं।
मेथी दानें शरीर में होने वाले दर्द के साथ सूजन को कम करने में भी कारगर है। इसका सेवन करने के लिए रात के समय पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट मेथी दानों का सेवन करें।
अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com