आज के समय में वेब सीरीज का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर आपको भी वेब सीरीज देखने का शौक है. तो आज हम इस लेख में आपको 5 ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जो असली स्कैन पर बनी है।
जामताड़ा वेब सीरीज झारखंड जिले के जामताड़ा जिले की कहानी पर बनी है। जहां कुछ लड़के लोगों को फोन कर उनका अकाउंट खाली कर देते थे। इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
स्कैम 1992 वेब सीरीज हर्षद मेहता की स्टोरी है। कैसे स्टॉक मार्केट में बड़ा घपला हुआ। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
एमपी के व्यापम घोटाले पर बनी बेस्ड सीरीज शिक्षा मंडल है। जिसमें मेडिकल एग्जाम में हुए स्कैम को दिखाया गया है। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
यह वेब सीरीज साल 2003 में हुए पेपर स्कैम पर आधारित है। इस स्कैम को अब्दुल करीम तेलगी ने किया था। आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।
बैड बॉय बिलियनेयर्स 4 बिजनेसमैन की कहानी के ऊपर बनी है, जो बाद में कई बड़े स्कैम को अंजाम देकर देश से भाग निकले।
इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह 4 एपिसोड में है। हर एक एपिसोड में एक घोटाले की कहानी है।
Real Scam पर बनी हैं ये बेस्ड सीरीज। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com