बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो सच्चे प्यार को निभाना सिखाती हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद आपको भी रोना आ सकता है। यह फिल्में सच्चे प्यार को दर्शाने के साथ ही असल जिंदगी में मोहब्बत पर यकीन दिलाने को मजबूर कर देंगी।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो सच्चे प्यार पर बनी हैं। इन फिल्मों को आप आपने लव पार्टनर के साथ देख सकते हैं।
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर बनी है। यह कहानी है मुगल सम्राट अकबर और राजकुमारी जोधा के सच्चे प्रेम, सम्मान और त्याग की, जो आपको रूला देगी।
साल 2021 में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हैं। यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में देशभक्ति और प्यार दोनों का अनोखा संगम है।
साल 2015 में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा, पेशवा बाजीराव और मस्तानी की दर्द भरी प्रेम कहानी को दर्शनती है।
साल 2016 में आई यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी है। सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की प्यार की लव स्टोरी के बारे में दिखाया गया है।
साल 2015 में आई इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण थे। यह फिल्म प्यार को अलग नजरिए से दिखाती है। इसमें प्यार के साथ खुद को तलाशने की कहानी भी देखने को मिलती है, जो आपको इमोशनल कर सकती है।
सच्चे प्यार पर बनी ये 5 फिल्में, देखकर आ जाएगा रोना। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com