खाना खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए खानपान से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
खाना खाने से ठीक 30 मिनट पहले पानी पिएं। माना जाता है कि इससे खुद को ओवरइटिंग के बचाने में मदद मिलती है।
खाना के साथ कभी भी सलाद न खाएं। भोजन करने से करीब आधा घंटे पहले सब्जियां या सलाद खाएं। वेट लॉस जर्नी के दौरान इसका खास फायदा मिलेगा।
वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय खाना खाने से पहले प्राणायाम करें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि प्राणायाम क मदद से वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिलती है।
खाना खाने का समय निर्धारित करना भी जरूरी होता है। अगर सही और एक समय पर खाना नहीं खाएंगे तो भी मोटापा बढ़ सकता है।
वजन कम करना चाहते हैं तो हेल्दी स्नैक्स खाना शुरू कर दें। फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि अनहेल्दी स्नैक्स खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।
खाना सही से चबाना भी जरूरी होता है। बिना चबाएं खाना खाने से अपच और पेट में गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है।
मोटापा कम करना चाहते हैं तो आदत डाल लें कि आप ज्यादा मात्रा में खाना न खाएं। दरअसल, अधिक खाना खाने से वेट लॉस जर्नी मुश्किल को जाती है।