किडनी शरीर में जमे विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप ये 5 चीजें सेवन करते हैं, शरीर को नुकसान हो सकता है।
टमाटर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा टमाटर का सेवन करते हैं, तो यह किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है।
सोडा में फ्रुक्टोज होता है, जिसे ज्यादा सेवन करने पर किडनी में सूजन और पथरी की समस्या हो सकती है।
ज्यादा सोडियम वाले फूड्स का सेवन कम करना चाहिए। इसमें प्रोसेस्ड मीट एक बेहतर उदाहरण है। इससे किडनी को नुकसान हो सकता है।
अगर आप ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी पर दबाव बढ़ता है। जिसके कारण किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन इसे ज्यादा सेवन करने पर किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको किडनी से जुड़ी किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com