योगासन सदियो से लोग कर रहे हैं। इसे करने से न केवल मन की शांति बल्कि शरीर को भी अद्भुत फायदे मिलते हैं। योगासन करके ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर किया जा सकता है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोजाना ताड़ासन करना चाहिए। ताड़ासन करने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए वृक्षासन सबसे आसान माना जाता है। इस योगासन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
सर्वांगासन करने से भी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का स्तर अच्छा होने लगता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल में भी फायदेमंद होता है।
सेतुबंधासन या ब्रिज पोज करने से भी ब्लड सर्कुलेशन का लेवल बढ़ सकता है। साथ ही, पीठ की हड्डी भी मजबूत होने लगती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए पश्चिमोत्तानासन भी किया जा सकता है। पश्चिमोत्तानासन करने से ब्लॉक नसें भी खुलने में मदद मिलती है।
इन योगासन को सुबह के समय में करना चाहिए। साथ ही, समय सीमा का भी ध्यान रखना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ