चंदन का लेप चेहरे पर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?


By Arbaaj09, Feb 2025 03:48 PMnaidunia.com

स्किन पर चंदन का लेप लगाने किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। लेप को सही समय पर लगाने से अद्भुत फायदे मिल सकते हैं।

कई समस्याओं में फायदेमंद

चंदन का लेप लगाना फायदेमंद मानते हैं। क्योंकि चंदन में मौजूद गुण त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं, साथ ही त्वचा को ठंडक भी देते हैं।

चंदन के लेप में गुण

चंदन का लेप चेहरे के लिए इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है।

पिंपल्स से छुटकारा

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल रही हैं, तो चेहरे पर चंदन का लेप लगाना फायदेमंद होता है। इसे लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।

टैनिंग से बचाव

अगर आपको टैनिंग की समस्या है, तो चंदन का लेप लगाना चाहिए। चंदन में एंटी-टैनिंग गुण होते हैं, जो स्किन को टैनिंग से बचाता है।.

मिलती है त्वचा को ठंडक

चंदन का लेप त्वचा को ठंडक देने के लिए ही जाना जाता है। चंदन की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है।

ऐसे लगाएं चंदन का लेप

इसके लिए आप चंदन का पाउडर, शहद, नींबू का रस और दही को मिला लें। इसका पेस्ट बनाएं और हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अदरक का रस बालों में लगाने के फायदे