बदन दर्द से छुटकारा दिलाने वाले 5 योगासन


By Ritesh Mishra12, Feb 2025 03:11 PMnaidunia.com

आज के समय में दिन भर कंप्यूटर के सामने एक ही पोजिशन में बैठे रहने के कारण मांसपेशियों में तनाव और बदन दर्द का सामना करना पड़ता है।

बदन दर्द से छुटकारा के लिए योगासन

अगर बैठने का तरीका गलत हो, तो इससे नसों के दबने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे योगासन बताएंगे, जिसकी मदद से आपको बदन दर्द से राहत मिलेगा।

पीठ दर्द और कमर दर्द के लिए भुजंगासन

पीठ और कमर दर्द के लिए आप भुजंगासन का सहारा लें सकते हैं। इसके लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। सांस भरते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। इसे 3-5 बार दोहराएं।

कमर और कंधों के दर्द के लिए बालासन

इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें और पंजों को पीछे फैलाएं। फिर शरीर को आगे झुकाएं और माथा ज़मीन पर टिकाएं। हाथों को आगे फैलाकर 20-30 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

कमर और गर्दन दर्द के लिए अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन को करने के लिए पैरों को सामने फैलाकर बैठें। फिर दाएं पैर को मोड़कर बाएं घुटने के बाहर रखें। अब बाएं हाथ से दाएं घुटने को पकड़ें और दाईं ओर मुड़ें। कुछ सेकंड रुकें और फिर दूसरी ओर दोहराएं।

रीढ़ की हड्डी के लिए मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए घुटनों और हथेलियों के बल आ जाएं। सांस लेते हुए कमर को नीचे झुकाएं और सिर ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए कमर को ऊपर करें और सिर नीचे झुकाएं। ऐसा 10-15 बार दोहराएं।

पैरों और पीठ दर्द के लिए पवनमुक्तासन

इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को मोड़कर छाती से लगाएं। हाथों से घुटनों को पकड़ें और सिर उठाकर घुटनों से मिलाएं। 10-15 सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बालों की गंदगी कैसे साफ करें?