बालों की गंदगी कैसे साफ करें?


By Arbaaj12, Feb 2025 02:24 PMnaidunia.com

लंबे और घने बाल सभी को पसंद होते हैं, लेकिन उनकी देखभाल करना काफी मुश्किल होता है। सिर्फ शैंपू से बालों की गंदगी साफ नहीं हो सकती है।

बालों की गंदगी साफ के उपाय

अगर शैंपू करने के बाद भी आपके बालों की गंदगी साफ नहीं हो रही है, तो कुछ अन्य चीजों की मदद से साफ करने की कोशिश करनी चाहिए।

सेब के सिरके से करें बालों की गंदगी साफ

बालों की गंदगी साफ करने के लिए पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और बालों को धोएं। ऐसा करने से बालों से गंदगी दूर हो जाएगी।

दही से करें बालों की गंदगी साफ

बालों से गंदगी निकालने के लिए दही का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दही को बालों में थोड़ी देर तक लगाकर रखें फिर शैंपू करें।

नींबू के रस से करें बालों की गंदगी साफ

बालों की गंदगी साफ करने का आसान उपाय नींबू के रस का माना जाता है। नींबू का रस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से बालों को धोएं।

एलोवेरा से करें बालों की गंदगी साफ

एलोवेरा केवल चेहरे पर नहीं बालों में भी लगाया जा सकता है। एलोवेरा में नींबू का रस मिलाकर बालों में 10 मिनट तक लगाएं फिर धो लें।

बालों को मिलेंगे फायदे

इन तरीकों से बालों की गंदगी दूर हो सकती है। बाल साफ रखने से मजबूत, घने और इंफेक्शन से आप दूर रहते है। इसलिए, बालों में गंदगी जमने से बचाव करना चाहिए।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?