अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, लेकिन जिम जाने के लिए समय नहीं है। ऐसे में घर पर इन 5 योगासन को करना लाभदायक हो सकता है।
अगर आप नियमित तौर पर त्रिकोणासन करते हैं, तो इससे पेट, कमर और जांघों के आस-पास जमा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप कैलोरी को तेजी से बर्न करना चाहते हैं, तो सुबह के समय 5-10 बार सूर्य नमस्कार करने से कैलोरी बर्न हो सकती है।
अगर आप रोजाना सुबह के समय नौकासन करते हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
पेट में जमा चर्बी कम करने के लिए भुजंगासन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
कई बार थायरॉयड होने के कारण वजन बढ़ सकता है। ऐसे में उष्ट्रासन करने से इसे कंट्रोल करने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको योगासन करने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com