इन 5 योगासनों से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे हेल्दी


By Sahil16, May 2024 02:24 PMnaidunia.com

सुबह करें ये योगासन

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती है। रोज सुबह 15 से 20 मिनट के लिए योगासन करने से भी शरीर को कई फायदे मिलेंगे।

शरीर रहेगा हेल्दी

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए दिन की शुरुआत आप योगासन के साथ कर सकते हैं। आज आपको 5 योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो आपको तंदुरुस्त रखेंगे।

सूर्य नमस्कार

सुबह योग रूटीन की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ करें। इस आसन का अभ्यास करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। यही कारण है कि इस आसन को करने से शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

नौकासन

सुबह के समय योगासन करना भी फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने से शरीर को बैलेंस करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी को भी सही रखता है। 

त्रिकोणासन

पूरे दिन की थकावट दूर करने के लिए भी आप त्रिकोणासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन शरीर की अच्छी स्ट्रेचिंग करने में मदद करता है।

भुजंगासन

रोजाना सुबह भुजंगासन को करना भी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे अपच, गैस जैसी पेट की समस्या दूर होती है।

कपालभाति

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए योग एक्सपर्ट्स कपालभाति करने की सलाह देते हैं। यह आसन पेट की चर्बी को कम करने में भी मददगार है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सामग्री केवल जानकारी के लिए है। नईदुनिया की तरफ से यहां दी गई सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

सुबह के समय कुछ योगासन करने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Glowing skin: चावल के पानी में मिलाएं 2 चीजें, स्किन जाएगी चमक