विटामिन डी को स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर समय-समय इसका ध्यान नहीं देंगे तो जल्द बुढ़ापा आ सकता है।
आज हम आपको विटामिन डी की कमी के कारण और उसके उपाय के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिसे अपनाने से आप फिट हो सकते हैं।
सूर्य की रोशनी में टाइम स्पेंड नहीं करना शरीर में विटामिन डी की कमी का सबसे बड़ा कारण है। देर रात सोने से सुबह जागना मुश्किल हो जाता है।
आपको सबसे पहले टाइम निकालकर धूप में बैठने की कोशिश करनी चाहिए। अगर ऐसा करने में असमर्थ हैं तो डाइट का ख्याल रखें।
अपनी डाइट में आपको वसायुक्त मछली को शामिल करना चाहिए। सी फूड विटामिन डी के सबसे बड़े समृद्ध प्राकृतिक खाद्य श्रोतों में से एक है।
अगर आप शाकाहारी हैं तो मशरूम विटामिन डी का एक महत्वपूर्ण श्रोत है। ऐसे में इसका सेवन आपके लिए गुणकारी हो सकता है।
अंडे की जर्दी भी विटामिन डी का मुख्य सोर्स है। आप आसानी से अपनी दिनचर्या में इस अंडे की जर्दी को शामिल कर सकते हैं।
आप गाय का दूध, सोया, बादाम, संतरे का जूस, दही और टोफू नियमित खाने से बॉडी में विटामिन डी की कमी नहीं होगी।