अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों की आंखें लाल और सूजी हुई नजर आती है। इसकी वजह से आंखों से देखने में भी असुविधा होती है।
आंखों की सूजन को कम करने के लिए योग की मदद ली जा सकती है। योग एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ योगासन सूजी हुई आंखों को सही कर सकते हैं।
ओवरऑल हेल्थ के लिए बालासन का अभ्यास करना फायदेमंद होता है। खासकर आंखों की सूजन कम करने के लिए भी आप इस योगासन को नियमित तौर पर कर सकते हैं।
आंखों की सूजन को कम करने के लिए इस योगासन का अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है। इससे लाल आंखों को सही करने में भी मदद मिलती है।
अगर आप पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास नियमित तौर पर करते हैं तो आंखों की सेहत को काफी हद तक लाभ मिल सकता है। बशर्ते इस आसन को नियमित तौर पर करना होगा।
आंखों की सेहत के लिए मत्स्यासन का अभ्यास भी किया जा सकता है। खासतौर पर सूजी हुई आंखों को सही करने के लिए इस आसन को करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप अनुलोम-विलोम आसन का अभ्यास करेंगे तो आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। बस इसका अभ्यास रोजाना करना पड़ेगा।
आंखों से जुड़ी समस्या का समाधान बिना डॉक्टर की सलाह के करना सही नहीं माना जाता है। इस लेख में बताए गए योगासन को सलाह के तौर पर देखने की गलती बिल्कुल भी न करें।
यहां हमने जाना कि आंखों की सूजन को कैसे दूर किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ