छिलके समेत आम खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


By Arbaaj11, Aug 2024 07:15 PMnaidunia.com

आमतौर जब लोग आम खाते है, तो छिलके को फेंक देते है। आम पोषक तत्व से भरपूर होता है, लेकिन छिलका भी कम गुणकारी नहीं होता है।

छिलका समेत खाएं आम

आम को छिलके समेत खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है कि यदि आम को छिलके के साथ खाएं, तो कौन-कौन से फायदे मिलेंगे?

हार्ट दुरुस्त

आम को छिलके सहित खाने से हार्ट दुरुस्त होता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशिय और पोटेशियम पाया जाता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर होता है।

पाचन ठीक

आम छिलके समेत खाने से पाचन ठीक होता है। खराब पेट को आम का छिलका दुरुस्त करता है, क्योंकि इसमें फाइबर ही अच्छी मात्रा होती है।

वजन कम

वजन कम करने में भी इसकी अहम भूमिका होती है। आम को छिलके सहित खाने से वजन कम होता है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट तो भरा रखता है।

यूवी किरणों से बचवा

आम को छिलके सहित खाने से सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल, केरोटीनॉइड और फोटो प्रोटेक्टिव गुण त्वचा को इस किरण से बचाती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

आम छिलके के साथ खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कम रहता है। छिलके में पाए जाने वाले गुण शुगर हाई नहीं होने देते है।

तनाव दूर

तनाव दूर करने के लिए भी आम का सेवन छिलके समेत खाना फायदेमंद माना जाता है। छिलके के साथ आने से मूड भी फ्रेश होता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केला किन 5 समस्याओं में नहींं खाना चाहिए?