शादी के बाद भी कुछ लोगों के अफेयर होते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कारण कई बार शादिशुदा जिंदगी के बिखरने की नौबत भी आ जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशि वालों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की ज्यादा संभावना बताई गई है। माना जाता है कि इनका मन अस्थिर होता है और यह प्यार के मामले में नई संभावनाओं की तलाश में रहते हैं।
इस लिस्ट में मिथुन राशि के जातकों का नाम भी शामिल है। ये अक्सर दूसरे लोगों को आकर्षित करते हैं, जिसकी वजह से इनके अफेयर होने की संभावना होती है।
इस राशि के लोग अपनी बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। शादी के रिश्ते से अगर उन्हें खुशियां नहीं मिलती हैं तो वे बाहर तलाश में निकल जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, धनु राशि के लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। यही कारण है कि इस राशि वाले बंधन में बंधने के बाद भी रोमांस खोजते हैं।
इस राशि के लोग भावनात्मक तौर पर थोड़े गंभीर होते हैं। भावनात्मक संबंधों की कमी के कारण ये बाहर किसी और को देखकर आकर्षित हो जाते हैं।
वैदिक ज्योतिष की मानें तो मीन राशि के लोग शादी के संबंधों से खुश नहीं रहते हैं। इस वजह से किसी दूसरे पार्टनर की तलाश में रहते हैं।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। अफेयर चलाना व्यक्ति के व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। ऐसे में हम उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।