बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई तरह के उपायों को कर थक गए हैं, तो आज हम 6-6-6 फिटनेस मंत्रा बताएंगे, जिसे अपनाकर वजन कम करने में सहायता मिल सकती है।
6-6-6 एक फिटनेस मंत्रा है, जिसे फॉलो करना बहुत ही सरल है। इसे अपनाकर 2 हफ्तों के भीतर वजन घटाने में सहायता मिल सकती है।
इस फिटनेस मंत्रा को करने से पहले 6 मिनट का वॉर्म अप करें और वॉकिंग के बाद 6 मिनट कूल डाउन भी कर सकते हैं।
6-6-6 फिटनेस मंत्रा के तहत आपको सुबह 6 बजे या शाम को 6 बजे 60 मिनट तक चलना होता है। ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
रोजाना दिन में 60 मिनट चलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वजन घटाने में सहायता मिल सकती है।
इस फिटनेस मंत्रा को फॉलो करने से शरीर के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह तनाव की समस्या को दूर करने में मददगार है।
अगर आपको जोड़ों में दर्द, या हाल में सर्जरी हुई है, तो इस फिटनेस मंत्रा को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com