कानों का दर्द कितना दर्दनाक होता है वो सिर्फ वही समझ सकता है, जिसके कानों में दर्द हो रहा हो। यह एक बार शुरू हो जाए तो बंद होने का नाम नहीं लेता।
कानों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कई बार ये दर्द छोटे-मोटे इंफेक्शन के कारण भी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि कानों दर्द होने पर कैसे उससे राहत पा सकते हैं।
कानों के दर्द होने पर 2-3 लहसुन की कलियों को सरसों के तेल में गर्म करें। ठंडा होने पर इस तेल की 1-2 बूंद कान में डालें। इससे कान के दर्द में आराम मिलता है।
कानों में दर्द होने पर प्याज को पीसकर उसका रस निकालें। इस रस का 1-2 बूंद कान में डालें। इससे कान दर्द में राहत मिलता है।
एक साफ कपड़े को गर्म पानी गीला करें और इसे कान के पास लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे वहीं रखें, यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
कान दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी का दूध फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, सोने से पहले इसे पीने से अंदरूनी सूजन और दर्द कम होता है।
कान में दर्द होने पर जैतून के तेल को गर्म करके इसकी 1-2 बूंद कान में डालें। यह ईयर वैक्स को नरम करता है और दर्द को कम करता है।
अगर आपके कान का दर्द 2-3 दिन से ज्यादा बना रहे, कान से मवाद या खून आ रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com