आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी ‘प्रियंगु’ इन 6 समस्याओं का है समाधान


By Ram Janam Chauhan13, Jun 2025 02:54 PMnaidunia.com

भारत में प्राचीन काल से ही आयुर्वेद का महत्व रहा है। ऐसे में जड़ी-बूटी प्रियंगु का सेवन करने पर कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

बुखार से राहत दिलाए

गर्मियों के मौसम में तापमान कम ज्यादा होने से कई लोगों को बुखार आ जाता है। ऐसे में प्रियंगु का सेवन करने पर बुखार से आराम मिल सकता है।

चिड़चिड़ेपन में असरदार

प्रियंगु के भीतर मौजूद औषधीय गुण मानसिक स्वास्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं। जिससे तनाव की समस्या भी कम हो सकती है।

पसीने की बदबू से राहत

गर्मियों के मौसम में पसीने की समस्या होना आम है। ऐसे में प्रियंगु का सेवन करने पर शरीर भीतर से ठंडा रहता है। जिससे पसीने की समस्या कम हो सकती है।

पाचन शक्ति करे मजबूत

अगर आप दस्त, गैस, अपच और पेट की अन्य बीमारियों से परेशान हैं, तो प्रियंगु का सेवन करने पर पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है।

रक्तस्राव में फायदेमंद

प्रियंगु रक्तस्राव में फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से मासिक धर्म में ज्यादा खून आने या गर्मी में नाक से खून आने पर दोनों ही स्थिति में यह फायदा पहुंचाता है।

स्किन को बनाए गलोइंग

प्रियंगु त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे कि दाग-धब्बे, लाल निशान और झाइयों में फायदेमंद हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

किस विटामिन की कमी से आते हैं खर्राटे?