किस विटामिन की कमी से आते हैं खर्राटे?


By Ram Janam Chauhan13, Jun 2025 02:18 PMnaidunia.com

रात में नींद के दौरान कई लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, लेकिन इसका कारण इस विटामिन की कमी भी होती है।

क्यों आते हैं खर्राटे

अगर आपके मुंह और गले के आस-पास की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, तो खर्राटे की समस्या हो सकती है।

विटामिन डी की कमी

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो ऐसे में खर्राटे आने की संभावना बढ़ सकती है।

विटामिन डी के लिए क्या करें?

विटामिन डी का मुख्य जरिया धूप को माना जाता है। अगर आप सुबह के समय कुछ देर धूप में बैठते हैं, तो विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है।

अन्य विटामिन के कारण

अगर आपके शरीर में विटामिन डी के अलावा विटामिन बी-12 की कमी होती है, तब भी आपको खर्राटे की समस्या हो सकती है।

भारी भोजन ना करें

रात में सोने से पहले हल्का भोजन करें, ज्यादा भारी भोजन करने से खर्राटे की समस्या हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको खर्राटे की समस्या काफी लंबे समय से है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बासी मुंह ये 4 चीजें खाने पर तेजी से बढ़ सकता है शुगर लेवल