नीम के पानी से नहाने के 6 फायदे


By Arbaaj10, Jul 2024 03:00 PMnaidunia.com

पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाना फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर नीम के पत्तों को पानी में मिलाकर नहाएं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते है।

नीम की तासीर

इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, जो स्किन से लेकर बालों तक के लिए रामबाण होता है। गर्मियों के मौसम में पानी में नीम की पत्तियों को मिलाकर नहाना चाहिए।

डैंड्रफ की समस्या दूर

अगर किसी के बालों में डैंड्रफ होने शुरू हो चुके है, तो उसे नीम के पानी से स्नान करना चाहिए। इस पानी से नहाने पर डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।

स्किन एलर्जी की समस्या

अगर किसी को स्किन एलर्जी की समस्या होती है, तो उसे भी नीम के पानी से नहाना चाहिए। नीम के पानी एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

जूं की समस्या दूर

कुछ लोगों के बालों में जूं होते है, जिसके कारण सिर में खुजली भी होती है। जूं की समस्या से निजात पाने के लिए नीम के पानी से नहाना चाहिए।

मुहांसों की समस्या से निजात

अगर किसी के चेहरे पर मुंहासे निकल रहे है, तो उसे नीम के पानी से स्नान करना चाहिए। इस पानी से नहाने पर मुहांसों की समस्या से निजात मिलती है।

ग्लोइंग स्किन

नीम का पानी स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस पानी से नहाने पर स्किन ग्लोइंग होती है। नीम का पानी चेहरे को चमकदार बनता है।

पसीने की बदबू से छुटकारा

अगर आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है, तो रोजाना नीम के पानी से स्नान करना चाहिए। इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यूरिन इन्फेक्शन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें