शरीर में चर्बी जमाना बेहद ही खराब माना जाता है। इसके कारण बॉडी का शेप भी खराब हो जाता है। साथ ही, शारीरिक समस्याएं होने की संभावना होती है।
गलत खानपान की वजह से लोगों के बेली फैट हो जाता है। पेट की चर्बी शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। इसलिए, इसको कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
पेट की चर्बी को घटाने के लिए डाइट में फलों को शामिल करना चाहिए। फल खाने से काफी हद तक चर्बी को कम किया जा सकता है।
पेट की चर्बी पिघलाने के लिए रोजाना 1 कीवी का सेवन करें, क्योंकि कीवी में फाइबर और फोलेट पाया जाता है, जो चर्बी को कम करता है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए सेब का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। सेब फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। इसको खाली पेट खाना चाहिए।
पेट की चर्बी कम करने के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए। खट्टे फल जिद्दी को कम करने में मददगार होते है, क्योंकि इसमें विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
पपीता भी पेट की चर्बी को कम करने में कारगर साबित होता है। रोजाना खाली पेट पपीता खाने से पेट की चर्बी पिघलती है।
चर्बी को तेजी से कम करने के लिए इन फलों का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। खाली पेट फल खाने से पेट की चर्बी पिघलती है।
इन 4 फलों की मदद से पेट की चर्बी कम हो सकती है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ