योग शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह के समय 2 मिनट सिंहासन पोज करते हैं, तो इससे शरीर को 6 लाभ मिल सकते हैं।
अगर आप रोजाना सिंहासन योगा पोज को करते हैं, तो इससे गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जिससे वोकल कॉर्ड्स सही होता है।
जब आप रोजाना सिंहासन योगा पोज करते हैं, तो इसमें पूरी शक्ति के साथ सांसों को बाहर छोड़ते हैं। जिससे तनाव और चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
इस योगासन को करने के दौरान जीभ बाहर निकालते हैं। जिसके कारण मुंह की मासंपेशियों पर दवाब पड़ता है और वह मजबूत बनती हैं।
इस योगासन को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिसके वजह से चेहरे की चमक बढ़ सकती है।
सिंहासन योगा पोज को करने के दौरान गले के भीतर जमा बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
अगर आप सिंहासन योगा पोज को रोजाना करते हैं, तो इससे सांस लेने में आसानी हो सकती है। साथ ही, इससे शरीर भी फिट रहता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com