बालों में नारियल तेल और कपूर लगाने के फायदे


By Arbaaj17, Jun 2025 06:20 PMnaidunia.com

बालों के लिए नारियल तेल रामबाण माना जाता है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने से कई समस्याएं दूर होती है।

मिश्रण बनाने का तरीका

आधा कटोरे नारियल तेल में कपूर की 1 गोली रखें और तेल को हल्का गर्म करें, फिर तेल को हल्का ठंडा करके स्टोर और इस्तेमाल करें।

बालों के विकास में मदद

बालों में नारियल तेल और कपूर लगाने से बालों की विकास में मदद मिलती है। यह तेल आपके घने और लंबे बालों के सपने को पूरा कर सकता है।

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल बालों में कर सकते है। इसमें मौजूद गुण डैंड्रफ को खत्म करते हैं।

बालों में चमक

बालों की चमक बढ़ाने और फ्रिजी हेयर की समस्या दूर करने में भी नारियल तेल और कपूर बहुत लाभकारी होता है। यह आपको नैचुरली शाइनी बाल प्रदान करता है।

बालों का झड़ना कम करें

डैंड्रफ बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण है, जिसका सफाया करने में नारियल तेल और कपूर का मिश्रण बहुत लाभकारी है, यह बालों को मजबूत बनाता है।

बालों में कपूर और नारियल तेल कैसे लगाएं?

रात को सोने से पहले कपूर और नारियल तेल का मिश्रण बालों में लगाएं और सुबह उठने के बाद शैंपू करें। बालों में तेल रोजाना न लगाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रसोईघर से कीड़े भगाने के घरेलू उपाय