अक्सर लोग अजवाइन के बीज खाते हैं, क्योंकि उनका इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। इसके पत्ते खाने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं।
अजवाइन की पत्तियों को चबाने से पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती है। साथ ही, जिन खराब पाचन खराब में सुधार भी होता है।
अगर बदलते मौसम के कारण आपको सर्दी जुकाम हो गया हैं, तो उससे भी अजवाइन की पत्तियां छुटकारा दिला सकती है।
अगर कुछ भी खाने के बाद मुंह से तेज गंध आती है, तो अजवाइन की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। यह गंध को दूर करने में मदद कर सकती है।
जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में भी अजवाइन की पत्तियां कारगर होती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।
अजवाइन की पत्तियों का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है। शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायता करती है।
अजवाइन की पत्तियां खाने से फेफड़ों को भी फायदा मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण फेफड़ों को हेल्दी रखते हैं।
इन फायदों के लिए आप रोजाना 2 अजवाइन के पत्ते चबा सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ