कटहल के बीज खाने से सेहत को भरपूर फायदे मिलते है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
अगर नियमित रूप से कटहल के बीजों का सेवन किया जाए, तो शरीर की सभी हड्डियों को मजबूती मिलती है, क्योंकि इसमें भरपूर कैल्शियम पाया जाता है।
कटहल के बीजों का सेवन करने से शरीर में आयरन यानी खून की कमी दूर होती है। इसका सेवन शरीर में खून को बढ़ाता है।
कटहल के बीज खाने से शरीर में इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है, क्योंकि इसके बीजों में विटामिन्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
कटहल की बीजों का सेवन पेट के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करने की क्षमता रखता है।
हार्ट हेल्थ के लिए भी कटहल की बीजों का सेवन फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
अगर आप ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो आपके लिए कटहल के बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कटहल खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है।