नींबू का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। साथ ही, कई समस्याओं में फायदेमंद साबित भी होता है। आइए जानते हैं कि नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम कर सकते है?
नींबू की मदद से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग तरीकों से नींबू का इस्तेमाल करें।
नींबू का सेवन करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण पेट की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही, भूख भी कम लगती है।
पेट की चर्बी पिघलाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने चर्बी कम होगी।
पेट की चर्बी कम करने के लिए आप नींबू पानी में आधा चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते है। इससे जीभ का स्वाद बढ़ेगा और चर्बी कम होगी।
पेट की चर्बी कम करने के लिए 1 गिलास पानी में नींबू के छिलके डालकर उसे उबालें फिर उसे छानकर नियमित रूप से पिएं।
नींबू का सेवन करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उच्च फाइबर फूड्स खाएं और रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करने की कोशिश करें।
इस तरह नींबू का सेवन करने से पेट की चर्बी कम हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ