अंकुरित मूंग खाने के 6 फायदे


By Arbaaj21, Sep 2024 04:27 PMnaidunia.com

अंकुरित चीजों को खाना सेहत के लिए वरदान माना जाता है। अंकुरित मूंग खाने से सेहत को 6 बड़े लाभ मिल सकते है। आइए जानते है कि किन 6 फायदों के लिए अंकुरित मूंग खाना चाहिए?

अंकुरित मूंग में पोषक तत्व

अंकुरित मूंग पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन-बी 6, सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।

खून की कमी पूरी

अगर किसी के शरीर में खून की कमी हो रही है, तो अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

किसी व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है, तो उसे भी अंकुरित मूंग खाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी 6 पाया जाता है।

आंखों को रखता है हेल्दी

आंखों के लिए भी अंकुरित मूंग का सेवन लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, ल्यूटिन, और ज़ेक्सैन्थिन होता है।

पाचन रहता ठीक

अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं है, तो उसे अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को ठीक रखता है।

मोटापा करता है कम

यदि कोई व्यक्ति मोटापे से छुटकारा हेल्दी तरीके से कम करना करना चाहता है, तो अंकुरित मूंग खाना चाहिए, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर होता है।

ब्लड सर्कुलेशन

रोजाना अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिसके कारण शरीर के अंग सही से काम करते है।

अंकुरित मूंग का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मैग्नीशियम की कमी इन 5 फूड्स से करें पूरी