चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़कियां घंटों पार्लर में जाकर मेकअप करवाती है। लेकिन इसका असर ज्यादा समय तक नहीं रह पाता है।
आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर ही करके अपना चेहरा चमका सकते हैं। इससे हाइपरपिगमेंटेशन दूर होती है।
हल्दी को एंटीसेप्टिक माना जाता है, जो स्किन में मेलेनिन के प्रोडक्शन को रोकती है। शहद में भी मिलाकर आप हल्दी को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
त्वचा की कई समस्याओं का इलाज करने में एलोवेरा जेल कारगर साबित हो सकता है। इसमें हाइपरपिगमेंटेशन भी शामिल है क्योंकि इसमें एलोनाइन होता है, जो एक नेचुरल डीपी माउंटिंग एजेंट हे।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी काफी ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है। यह त्वचा को हल्का करके हाइपरपिगमेंटेशन के निशानों को कम करता है।
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जिसके कई फायदे हैं। लैक्टिक एसिड स्किन डिस्कलरेशन के उपचार में काफी कारगर है। ऐसे में दूध का इस्तेमाल अच्छा हो सकता है।
टमाटर में लाइकोपिन होता है, इसलिए नियमित रूप से इसका उपयोग त्वचा के जिद्दी दाग को दूर करने के लिए होता है। यह त्वचा की कलर को चमकाने में मदद करता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।