कई बार ज्यादा खाना खाने की वजह से उल्टी आती है। इसके अलावा, कई अन्य कारणों के चलते भी उल्टी आ सकती है। सवाल खड़ा होता है कि उल्टी आने के बाद क्या करना चाहिए।
उल्टी आने के बाद थोड़ा पानी जरूर पिएं। अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पिएंगे तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
उल्टी आने के बाद ज्यादा शारीरिक क्षमता लगाने वाला कोई काम न करें। वरना आपकी सेहत और ज्यादा खराब हो सकती है।
उल्टी आने के बाद खुद को सही करना चाहते हैं तो अदरक की चाय पिएं। अदरक की चाय का सेवन करने से दोबारा उल्टी आने की संभावना कम हो जाती है।
उल्टी आने के तुरंत बाद हैवी डाइट लेने से बचें। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। हल्का आहार लेने की कोशिश करें, जिससे बॉडी रिलैक्स महसूस करें।
उल्टी आने के कुछ समय बाद गर्म पानी से गरारे जरूर करें। इससे दोबारा उल्टी आने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।
उल्टी आने के तुरंत बाद फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। ऐसा करेंगे तो शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी महसूस हो सकती है।
उल्टी आने की समस्या काफी ज्यादा हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। ऐसा हो सकता है कि यह किसी अन्य बीमारी का संकेत हो।
हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ