Vastu Tips: घर की दीवारों पर भूलकर न कराएं ये रंग


By Sahil09, Aug 2024 03:27 PMnaidunia.com

दीवारों पर न कराएं ये रंग

वास्तु शास्त्र में दीवारों के रंग को लेकर भी जानकारी दी गई है। घर की दीवारों पर कुछ कलर कराना अशुभ माना जाता है। दरअसल, कुछ रंग नकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं।

काला रंग

घर की किसी भी दीवार पर काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए। यह रंग अंधकार और नकारात्मकता का प्रतीक होता है, जिससे घर में तनाव पैदा हो जाता है।

नीला रंग

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नीला रंग निराशा का प्रतीक होता है। घर की दीवारों पर इस तरह का पेंट करवाएंगे तो जीवन में हताशा बढ़ जाएगी।

लाल रंग

घर की दीवारों पर ज्यादा गहरा लाल रंग का पेंट करवाने की भूल न करें। इससे व्यक्ति के अंदर क्रोध बढ़ता है और कलह का माहौल रहता है।

गहरा हरा रंग

घर की किसी भी दीवार का रंग गहरे हरे रंग का नहीं होना चाहिए। यह रंग घबराहट और निराशा पैदा करने का काम करता है।

पीला रंग

वास्तु शास्त्र की मानें तो ज्यादा पीला रंग भी आंखों की थकान का कारण बनता है। इतना ही नहीं, इससे मानसिक तनाव भी बढ़ता है।

संतरी रंग

घर की दीवारों पर संतरी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो मानसिक तनाव और असंतुलन बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए किसी भी कमरे की दीवार पर ऐसा रंग न करवाएं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसे में हमारी तरफ से सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने जाना कि घर की दीवारों पर किन रंगों को नहीं करवाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

16 दिन बाद 3 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, शुक्र देंगे अपार धन