EQ लेवल बढ़ाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 6 आदतें


By Ram Janam Chauhan05, Jun 2025 05:40 AMnaidunia.com

दिमाग को तेज करने के लिए हम अक्सर कई उपाय करते हैं, लेकिन इतना ही जरूरी भावनात्मक बुद्धि भी है। जिसे EQ कहते हैं। इसलिए आज हम EQ को बढ़ाने के लिए कुछ आदतों के बारे में बताएंगे

माफ करना सीखें

भावनात्मक बुद्धि को बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि कोई गलती करता है, तो आप क्या फैसला लेते हैं। ऐसे में आपको सजा देने की बजाय माफ करना सीखना चाहिए।

नकारात्मक माहौल से दूर रहें

हमारे आस-पास का वातावरण और नकारात्मक दोस्त हमारे भीतर नकारात्मक विचारों को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, ऐसे माहौल में जाने से बचें।

तुरंत जवाब ना दें

जो लोग कमजोर भावनात्मक बुद्धि के होते हैं, वे तुरंत जवाब देते हैं। इसलिए, तुरंत जवाब देने से बचें।

सुनना सीखें

अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें कोई सुनता नहीं है। ऐसे में अगर आप भावनात्मक बुद्धि का विकास करना चाहते हैं, तो लोगों की बातों को सुनें, इसके बाद कुछ कहें।

ध्यान करें

भावनात्मक बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह के समय ध्यान करें। इससे दिमाग शांत होता है और आप अच्छे से किसी फैसले के बारे में सोच पाते हैं।

भावनात्मक बुद्धि बढ़ाने के फायदे

अगर आप भावनात्मक बुद्धि बढ़ाते हैं, तो इससे आपके रिश्ते बेहतर, नौकरी में सफलता और लीडरशिप स्किल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रिलेशनशिप में झगड़े का समाधान कैसे निकालना चाहिए?