पानी से मुंह दिन में कम से कम 2 बार धोना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी बर्फ के पानी से मुंह धोया है? इस पानी से स्किन को अद्भुत फायदे मिलते हैं।
1 बाउल में बर्फ और पानी मिलाएं। फिर, 30 सेकंड के लिए अपना चेहरा पानी में डुबोएं और फिर बाहर निकालें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।
अगर आप नियमित रूप से बर्फ के पानी से मुंह धोते हैं, तो स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बन सकती है। चेहरे पर जमी गंदगी आसानी से साफ होती है।
अगर आपके आंखों के नीचे काला घेरा हो रहा हैं, तो बर्फ वाला पानी इसे कम कर सकता है। आइस फेशियल को हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है।
आइस फेशियल करने से चेहरे की सूजन कम होती है। इसका नियमित उपयोग से चेहरे और आंखों के आसपास सूजन की समस्या दूर होगी।
बर्फ के पानी से चेहरे सोने पर मुंहासे की समस्या भी दूर होती है। अगर मुंहासे नहीं है फिर चेहरा धोना चाहिए, ताकि मुंहासे की समस्या न हो।
बर्फ का पानी चेहरे से टैनिंग को हटाने में मदद करता है। इसको करने से स्किन पर ठंडक आने के साथ चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ