गैस की बचत करने के लिए 6 आसान Kitchen Hacks


By Ram Janam Chauhan25, May 2025 11:02 AMnaidunia.com

अगर आपका गैस हर महीने खत्म हो जाता है, तो आज हम आपको गैस की बचत करने के लिए कुछ आसान किचन हैक्स बताएंगे

प्रेशर कुकर करें इस्तेमाल

अगर आप कुकर में भोजन पकाते हैं, तो इससे गैस की बचत हो सकती है, क्योंकि कुकर में भोजन जल्दी तैयार होता है।

सब्जियों को छोटा काटें

अगर आप सब्जियों के टुकड़ों को छोटा काटते हैं, तो इससे पकाने में आसानी हो सकती है। जिससे गैस कम खर्च होता है।

ज्यादा भोजन पकाएं

कई लोग थोड़ा-थोड़ा भोजन पकाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करने पर गैस की खपत ज्यादा होती है। इसलिए, एक बार में ज्यादा भोजन पकाना फायदेमंद हो सकता है।

ढक्कन करें इस्तेमाल

भोजन पकाने के दौरान कई लोग भोजन को बर्तन से नहीं ढकते हैं। जिसके कारण गैस ज्यादा खपत होती है,लेकिन ढक्कन लगाने पर गैस बचाने में मदद मिल सकती है।

चावल और दाल पकाने का तरीका

चावल और दाल को पकाने से पहले करीब 20-30 मिनट पानी में रखें। इसके बाद पकाने से गैस कम खर्च होती है।

रेगुलेटर करें बंद

अगर आप गैस का इस्तेमाल नहीं कर रहें, तो रेगुलेटर को बंद रखना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे गैस बचाने में मदद मिलती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

AC के साथ भी आएगा कम बिल, बस फॉलो करें ये तरीके