सुबह पेट में गैस का कारण बनते हैं ये 6 फूड्स, खाने से पहले सोच लें


By Arbaaj11, Apr 2025 12:31 PMnaidunia.com

दिन की शुरुआत गलत चीजों को खाने से करने पर पेट में गैस बनती है, जिसके बाद व्यक्ति का पूरा दिन खराब हो जाता है।

गैस बनाने वाली 6 चीजें

अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो गैस का कारण बनती है और उन्हें पता भी नहीं चलता है। आइए गैस बनाने वाली 6 चीजों के बारे में जानते हैं-

दूध का सेवन

दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है। ऐसा लैक्टोज के कारण होता है।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में सोडा और स्पार्कलिंग जल होता है, जो पेट में हवा पहुंचा सकता है। इससे पेट में सूजन हो जाती है।

तली चीजें

तली-भुनी हुई चीजों का सेवन भी गैस का कारण बनती हैं। खराब पाचन होने पर ऐसी चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए।

चॉकलेट खाने से गैस

चॉकलेट खाने से भी पेट में गैस बन सकती है, क्योंकि इसमें कैफीन और कोको होता है, जो निचले एसोफेजियल स्फिंकटर को आराम देकर एसिड रिफ्लक्स को बढ़ावा देता है।

खट्टे फलों से गैस

खट्टे फल का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में गैस बन सकती है। खट्टे फल में साइट्रिक फलों में अम्ल होता है, जो पेट में एसिडिटी का कारण बन सकता है।

कॉफी पीने से गैस

कॉफी में कैफीन होता है, जो पेट के अम्ल प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है और एसिडिटी का कारण बन सकता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

20 दिन तक लौंग चबाने के 8 फायदे