हर मौसम में अपने खानपान और लाइफस्टाइल का ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि गलत खानपान से शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
सर्दियों में अगर खानपान का सही से ध्यान नहीं रखा जाए, तो वजन बढ़ने की संभावना होती है। शरीर के वजन बढ़ने से कई समस्याएं भी होने लगती है।
सर्दियों के मौसम में लोग गाजर के हलवे को शौक से खाते है, लेकिन इसको अधिक मात्रा में खाने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
सर्दियों में गर्म-गर्म पराठा खाने से शरीर तो गर्म होता है, लेकिन इसके कारण शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है इसलिए उन लोगों के लिए परांठा खाना नुकसानदायक है, जो वजन कम करना चाहते हैं।
अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान है, तो कॉफी और चाय को अधिक मात्रा में न लें। चाय की जगह आप ग्रीन टी का सेवन करें।
क्रीमी आधारित सूप को अधिक मात्रा में पीने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है इसलिए अगर वजन घटाने की सोच रहे है, तो इसका सेवन कम मात्रा में करें।
शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दी में लोग चाय और पकौड़े का सेवन करते है, लेकिन इसको खाने से भी वजन बढ़ता है।