च्यवनप्राश जैसी असरदार हैं ये 6 देसी चीजें


By Sahil30, Dec 2023 02:05 PMnaidunia.com

च्यवनप्राश खाना

सर्दियों के दिनों में इम्यूनिटी बढ़ाने और खांसी-जुकाम से बचने के लिए च्यवनप्राश खाया जाता है। हालांकि, इसमें चीनी होती है जिसकी वजह से शुगर के मरीज इसे चाहकर भी नहीं खा पाते हैं।

देसी चीजें

ठंड के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में कुछ देसी चीजों को भी शामिल किया जा सकता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

आंवला

च्यवनप्राश में भी आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप आंवला का जूस भी सर्दियों के दिनों में पी सकते हैं।

पीपली

सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए पीपली का काढ़ा तैयार कर लें। घर के बड़े बुजुर्ग भी ठंड में इसका इस्तेमाल करने की सलाह अक्सर देते रहते हैं।

तुलसी

आमतौर पर सभी के घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है। कई तरह के इंफेक्शन से शरीर को बचाने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी की चाय पीना भी एक बेहतरीन विकल्प है।

तिल भी फायदेमंद

सर्दियों में कई लोग तिल के लड्डू बनाकर भी खाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

इलायची

इलायची में मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में आपकी मदद करते हैं। यदि आपको भूख नहीं लगती है तो जरूर इसका सेवन करें।

शहद

सर्दियों में खांसी-जुकाम से परेशान रहने वाले लोगों को शहद का सेवन जरूर करना चाहिए। शहद खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मीठा खाने पर नहीं लगेंगे दांतों में कीड़े, बस करें ये उपाय