क्रिकेट के सभी प्रारूपों में टी20 खेल का रोमांच एक अलग ही लेवल पर होता है। 20-20 ओवरों के इस खेल में काफी रोमांच भरा होता है।
आज हम आपको टीम इंडिया के द्वारा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए गए 6 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप भी प्राउड फील करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप का पहला ऑडिशन साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था। टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को चैंपियन बनाया था।
रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रहे रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा टी20 मैच खेला है। रोहित ने 159 मैचों में भारत के लिए मैदान पर बल्लेबाजी की है।
इस बार भी भारत के महान बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम इस सूची में शामिल है। रोहित शर्मा भारत के लिए 50 मैच बतौर कप्तान जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
दीपक चाहर बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में पहले स्थान पर हैं। इस तेज स्विंग गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत में ही 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
टीम इंडिया ने यूएसए और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में चैंपियन बनी थी। टीम इंडिया इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम है, जिसने दो बार टी20 विश्व कप जीता।